लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने बंद किए 'अपनों' के लिए दरवाजे, धारचूला में फंसे 500 नेपाली मजदूर

By भाषा | Updated: March 30, 2020 18:40 IST

शुरुआत में यह प्रतिबंध 23 मार्च से 29 मार्च तक के लिये लगाया गया था। इन नेपाली मजदूरों को फिलहाल धारचूला के शमशान घाट में बने छप्पर में रखा गया है जहां जिला प्रशासन उनकी देखरेख कर रहा है। इस बारे में धारचूला के उपजिलाधिकारी एसके शुक्ला ने कहा कि अगर इनकी संख्या और बढ़ती है तो, (आश्रय और भोजन की) मुश्किल पैदा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल सरकार ने अपनी ही जनता के लिए बंद किए दरवाजे।धारचूला में फंसे हैं 500 से ज्यादा प्रवासी नेपाली मजदूर।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे 500 से ज्यादा प्रवासी नेपाली मजदूरों के लिए नेपाल सरकार द्वारा अपने दरवाजे उनके लिए बंद कर दिये जाने के कारण धारचूला में फंस गये हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उठाये जा रहे एहतियाती कदमों के तहत नेपाल सरकार ने अन्य देशों से अपेन यहां आवाजाही पर लगे प्रतिबंध को और 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है। 

शुरुआत में यह प्रतिबंध 23 मार्च से 29 मार्च तक के लिये लगाया गया था। इन नेपाली मजदूरों को फिलहाल धारचूला के शमशान घाट में बने छप्पर में रखा गया है जहां जिला प्रशासन उनकी देखरेख कर रहा है। इस बारे में धारचूला के उपजिलाधिकारी एसके शुक्ला ने कहा कि अगर इनकी संख्या और बढ़ती है तो, (आश्रय और भोजन की) मुश्किल पैदा हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में दैनिक कामगार के रूप में काम करने वाले ये नेपानी नागरिक अपने वतन वापसी के लिए यहां धारचूला में एकत्र हुए हैं। शुक्ला ने बताया कि लेकिन, नेपाल द्वारा सीमा से आवाजाही पर लगा प्रतिबंध और 10 दिन के लिए बढ़ा दिए जाने के कारण सभी केा यहां रूकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि काली नदी पर बने पुल को भारत खोलने के लिए तैयार है लेकिन नेपाली अधिकारी इसके खिलाफ हैं। अधिकारी ने बताया कि इन सभी की प्राथमिक जांच की गयी है और फिलहाल किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

टॅग्स :नेपालकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?