लाइव न्यूज़ :

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उत्सव में हिस्सा लेने 500 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे

By भाषा | Updated: July 30, 2019 21:04 IST

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी कर 500 भारतीय सिखों के आगमन की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि वे निर्माणाधीन करतारपुर गलियारे से आए या वाघा सीमा के जरिए आए।

Open in App
ठळक मुद्देसिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए करीब 500 भारतीय सिख मंगलवार को पाकिस्तान आए।भारतीय सिखों के आगमन को लेकर इस बार बहुत चर्चा नहीं हुई और उनके आगमन को लेकर भी किसी को कुछ पता नहीं था।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए करीब 500 भारतीय सिख मंगलवार को पाकिस्तान आए। भारतीय सिखों के आगमन को लेकर इस बार बहुत चर्चा नहीं हुई और उनके आगमन को लेकर भी किसी को कुछ पता नहीं था।यहां तक कि, देश में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखभाल करने वाले इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) को भी इमरान खान सरकार ने उनके आगमन पर स्वागत के बारे में अवगत नहीं कराया था। भारत से सिख श्रद्धालुओं के आगमन को कवर करने के लिए आयोजन स्थल पर पाकिस्तानी मीडिया को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बाद में एक बयान जारी कर 500 भारतीय सिखों के आगमन की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि वे निर्माणाधीन करतारपुर गलियारे से आए या वाघा सीमा के जरिए आए। बहरहाल, सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय सिख वाघा सीमा के जरिए पहुंचे।ईटीपीबी और पीएसजीपीसी के अधिकारियों ने 500 सिखों के आगमन के बारे में सूचना नहीं बांटे जाने पर हैरानी जतायी। विदेश कार्यालय ने बयान में कहा, ‘‘आज सुबह 500 भारतीय सिख श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था ननकाना साहिब के लिए पाकिस्तान आया।ये श्रद्धालु एक अगस्त से बाबा गुरु नानक की 550 वीं जयंती के मौके पर पाकिस्तान में उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब में उत्सव में हिस्सा लेंगे। ’’ बयान में बताया गया कि नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया था।

टॅग्स :गुरु नानकपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला