प्रशांत महासागर में बसे द्वीपीय देश समोआ में खसरे का प्रकोप से 50 बच्चों की मौत, आपातकाल की घोषणा
By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:07 IST2019-12-02T13:07:36+5:302019-12-02T13:07:36+5:30
अक्टूबर से अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक व्यस्क और दो किशोर शामिल है। खसरे की चपेट में यहां अधिकतर बच्चे आए हैं। इन बच्चों में से 23 की उम्र 12 महीने से कम थी और बाकी 25 बच्चों की उम्र एक से चार वर्ष के बीच थी। समोआ ने पिछले महीने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी और यहां रहने वाले 2,00,000 लोगों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने को कहा था।

अक्टूबर से अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
समोआ में खसरे से 50 बच्चों की मौत हो गई है और इसके बढ़ते कहर को देखते हुए अधिकारियों ने पूरी आबादी का टीकाकरण करना शुरू कर दिया है। दक्षिण प्रशांत देश की सरकार ने सोमवार को बताया कि खसरे के बढ़ते प्रकोप के कारण पिछले कुछ दिनों में पांच बच्चों की जान गई है।
अक्टूबर से अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक व्यस्क और दो किशोर शामिल है। खसरे की चपेट में यहां अधिकतर बच्चे आए हैं। इन बच्चों में से 23 की उम्र 12 महीने से कम थी और बाकी 25 बच्चों की उम्र एक से चार वर्ष के बीच थी। समोआ ने पिछले महीने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी और यहां रहने वाले 2,00,000 लोगों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने को कहा था।
पिछले महीने से पहले 33,000 लोगों का टीकाकरण हो गया था और उसके बाद से अब तक 58,000 लोगों को टीका लगाया गया है।