नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की राहत की घोषणा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:11 IST2021-10-20T20:11:39+5:302021-10-20T20:11:39+5:30

48 people died in Nepal due to landslides and floods, PM announces relief | नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की राहत की घोषणा

नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की राहत की घोषणा

काठमांडू, 20 अक्टूबर नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से पिछले 48 घंटे में 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना तथा पुलिस को लगाया गया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी नेपाल के इलम जिले में सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा दोती में नौ लोगों को जान गंवानी पड़ी। मंत्रालय के प्रवक्ता फणीन्द्र मणि पोखरेल के अनुसार हुमला, धनकुटा और पंचथर में भूस्खलन के कारण छह-छह लोगों की मौत हो गयी।

इसके अलावा बैतड़ी में चार, कालिकोट, डडेलधुरा, प्यूथन और उदयपुर में एक-एक तथा सुनसरी में दो लोगों की मौत हुई। इस बीच प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मृतकों के परिजनों और बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 48 people died in Nepal due to landslides and floods, PM announces relief

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे