लाइव न्यूज़ :

मिस्र में खाद्य विषाक्तता के कारण 47 पर्यटक बीमार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:35 IST

Open in App

काहिरा, एक नवंबर (एपी) मिस्र में लाल सागर के नजदीक लोकप्रिय रिसॉर्ट के एक होटल में खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 विदेशी पर्यटकों के बीमार पड़ने के मामले की जांच के सिलसिले में तीन होटल कर्मियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है।

लोक अभियोजक हमदा अल-सावी ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि होटल के शीर्ष शेफ सहित अन्य कर्मचारियों पर मेहमानों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप है। होटल के कर्मचारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार पड़ने वालों में एस्टोनिया के 14, रूस के 29 जबकि चेक गणराज्य के चार पर्यटक शामिल हैं। होटल में रात का भोजन करने के बाद सभी पर्यटक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कई पर्यटकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

पर्यटन अधिकारियों ने होटल को बंद करने का आदेश दिया है। होटल के निदेशक को निलंबित कर उसका कार्य लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल