लाइव न्यूज़ :

चीन में नहीं ठहरा कोरोना का कहर, 46 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:42 IST

चीन में कोरोना का कहर अभी ठहरा नहीं है, चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए हैं। चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए हैं जिनमें चार घरेलू संक्रमण के मामले शामिल हैं।चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए हैं जिनमें चार घरेलू संक्रमण के मामले शामिल हैं। चीन में कोरोना वारयस के 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।

चीन में इस वैश्विक महामारी से तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,339 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीनी मुख्यभूभाग में शुक्रवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों की संख्या 1,183 दर्ज की गई।

इनमें से 449 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 734 लोगों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 37 लोगों की हालत गंभीर है। आयोग ने बताया कि देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को 81,953 हो गई जिनमें 1,089 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है, 77,525 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और 3,339 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई है। उसने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के कुल 46 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 42 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आए हैं।

आयोग ने बताया कि चीन में घरेलू स्तर पर संक्रमण के चार नए मामले दर्ज किए गए। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 ऐसे मामले सामने आए जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। चीन के हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में कोरोना वायरस को काबू करने के बाद नए मामलों की संख्या बढ़ने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा कदमों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का आदेश दिया। चिनफिंग का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब चीन ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ दो महीने से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद हाल में काम और उत्पादन आरंभ किया है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना