लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना के वजह से 45 लोगों की मौत, 3,000 के करीब लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2020 15:58 IST

 पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर रविवार को 2,880 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक इस वैश्विक महामारी से देश में अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है और 130 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर रविवार को 2,880 हो गए। अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है और 130 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

इस्लामाबाद,भाषा. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर रविवार को 2,880 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक इस वैश्विक महामारी से देश में अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है और 130 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पंजाब में 1,163 मामले सामने आए हैं, वहीं सिंध में 864, खैबर-पखतूनख्वा में 372, बलोचिस्तान में 185, गिलगिट-बाल्टीस्तान में 206, इस्लामाबाद में 78 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के आंकड़ों में कुछ बदलाव किए हैं। कल मंत्रालय ने कहा था कि प्रांत में 383 मामले बताये गये थे। हालांकि, ताजा अपडेट में यह संख्या 372 कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन उसमें बहुत सफलता नहीं मिली है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समन्वयय समिति कोविड-19 संकट से उबरने के तरीके तलाशने के लिए रोजाना बैठक करती है। सरकार ने समिति के फैसलों को लागू करने के लिए एक राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र भी स्थापित किया है। खान ने कहा कि राष्ट्रीय नीति का लक्ष्य इस महामारी के फैलने की दर को धीमा करना और अर्थव्यवस्था को खोलना है, ताकि लोगों के पास नौकरी हो। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला