यूरोप जा रहे 41 शरणार्थी भूमध्य सागर में डूब गये: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:27 IST2021-02-24T21:27:17+5:302021-02-24T21:27:17+5:30

41 refugees going to Europe drowned in Mediterranean Sea: UN | यूरोप जा रहे 41 शरणार्थी भूमध्य सागर में डूब गये: संयुक्त राष्ट्र

यूरोप जा रहे 41 शरणार्थी भूमध्य सागर में डूब गये: संयुक्त राष्ट्र

काहिरा, 24 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताहांत मध्य भूमध्य सागर में शरणार्थियों की एक नौका पलट गई, जिसके चलते उस पर सवार कम से कम 41 लोग डूब गये।

लीबिया से पलायन कर बेहतर जीवन की तलाश में यूरोप जा रहे शरणार्थियों के बीच समुद्र में डूबने की यह एक ताजा घटना है।

संयुक्त राष्ट्र आप्रवास एवं शरणार्थी एजेंसियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि 41 मृतक उन करीब 120 शरणार्थियों में शामिल थे, जो 18 फरवरी को युद्धग्रस्त देश लीबिया से पलायन कर गये थे। इसके दो दिन बाद यह घटना हुई।

बयान में बताया गया है कि एक वाणिज्यिक पोत ने जीवित बचे लोगों को समुद्र से निकाल कर इटली के सिसली शहर स्थित पोर्टो एम्पेडोकल बंदरगाह तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 41 refugees going to Europe drowned in Mediterranean Sea: UN

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे