लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में घात लगाकर किए गए हमले में एक संगठन के नेता समेत 41 की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:44 IST

Open in App

औगाडौगू (बुर्किना फासो), 26 दिसंबर (एपी) इस्लामिक चरमपंथियों ने पिछले हफ्ते उत्तरी बुर्किना फासो में एक हमले में 41 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसमें देश की सेना की मदद करने वाले एक स्वयंसेवी संगठन के प्रमुख नेता भी शामिल हैं ।सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार के प्रवक्ता अल्कासौम माईगा ने बृहस्पतिवार को लोरौम प्रांत में एक काफिले पर घात लगाकर किए गए भीषण हमले के बाद दो दिनों के शोक की घोषणा की।

पीड़ितों में सोउमैला गनम भी शामिल थे, जिन्हें लाडजी योरो के नाम से भी जाना जाता है। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिस्चियन काबोरे ने कहा कि गनम अपने देश के लिए शहीद हो गए और ‘‘वह निश्चित तौर पर दुश्मन से लड़ने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता के प्रतीक होंगे।’’

आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट के एक वरिष्ठ शोधकर्ता हेनी नसाइबिया ने कहा, बुर्किना फासो के सबसे महत्वपूर्ण स्वयंसेवी संगठन के नेता की मौत ने दहशत की भावना पैदा कर दी है।

कभी शांतिपूर्ण पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र रहे बुर्किना फासो में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है क्योंकि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हमलों में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला