लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई जेल में लगी आग में 41 कैदियों की मौत, 80 घायल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:33 IST

Open in App

जकार्ता, आठ सितंबर (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी के पास क्षमता से अधिक भरी एक जेल में बुधवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 80 अन्य घायल हो गए।

जकार्ता पुलिस प्रमुख फादिल इमरान ने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं को बताया कि आग पर करीब दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया और सैकड़ों पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को जेल के आस-पास तैनात किया गया है ताकि कैदियों को फरार होने से रोका जा सके।

टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में संघर्ष करते और परिसर से काला धुआं उठते दिख रहा था। जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के एक कमरे में कई शव नारंगी रंग के थैलों में डालकर रखे गए।

इमरान ने कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है।” साथ ही कहा कि कम से कम 41 कैदियों की मौत हुई है और 80 कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से आठ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी आग के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्लॉक के एक प्रकोष्ठ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि इसमें 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक में जब आग लगी उस वक्त वहां 122 कैदी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा में तैनात जेल के 15 अधिकारियों को कोई चोट नहीं पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें