लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई जेल में लगी आग में 41 कैदियों की मौत, 80 घायल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:26 IST

Open in App

जकार्ता, आठ सितंबर (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी के पास भीड़-भाड़ वाली एक जेल में बुधवार को तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 80 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे जो नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में सजा काट रहे थे।

टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते दिखे और परिसर से काला धुआं उठता नजर आया। इंडोनेशियाई रे़ड क्रॉस के अधिकारियों ने पीड़ितों को निकालकर एंबुलेंसों में डाला और जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के एक कक्ष में कई शव नारंगी रंग के थैलों में डालकर रखे गए।

इंडोनेशिया के न्याय एवं मानवाधिकार मंत्री यासोना लाओली ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए 41 कैदी मादक पदार्थ मामलों के दोषी थे। इनमें दो लोग दक्षिण अफ्रीका और पुर्तगाल के थे लेकिन एक आतंकवाद का दोषी और दूसरा हत्या का दोषी था।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल पीड़ितों को बेहतर इलाज देने की प्रतिबद्धता जताई।

लाओली ने कहा, “यह हम सबको चिंतित करने वाली त्रासदी है। हम आग के कारणों की जांच के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ करीब से काम कर रहे हैं।”

जकार्ता पुलिस प्रमुख फादिल इमरान ने बताया कि जेल के सी2 ब्लॉक की 19 कोठरियों में से एक में शॉर्ट सर्किट होने के बाद एक बजकर 45 मिनट पर आग लगी। ब्लॉक में 122 कैदी थे।

उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं को बताया कि आग पर काबू पाने के बाद सैकड़ों पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को जेल के आस-पास तैनात किया गया ताकि कैदियों को फरार होने से रोका जा सके।

इमरान ने कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है।” साथ ही कहा कि कम से कम 41 कैदियों की मौत हुई है और 80 घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्याय एवं मानवाधिकार मंत्रालय ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे आठ लोगों और हल्की चोट वाले नौ लोगों का कारागार के क्लिनिक में इलाज चल रहा है। अन्य 64 लोगों के फेफड़ों में धुआं भर गया है, उन्हें परिसर में एक मस्जिद में पहुंचाया गया है।

न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि तांगेरंग जेल में 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा में तैनात जेल के 15 अधिकारियों को कोई चोट नहीं पहुंची है।

लाओली ने इसी तरह की त्रासदी को रोकने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई, जिसमें विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में 477 जेलों में बिजली की समस्या को ठीक करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना