इंडोनेशिया की जेल में आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 घायल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:29 IST2021-09-08T10:29:17+5:302021-09-08T10:29:17+5:30

41 inmates killed, 39 injured in Indonesia prison fire | इंडोनेशिया की जेल में आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 घायल

इंडोनेशिया की जेल में आग लगने से 41 कैदियों की मौत, 39 घायल

जकार्ता, आठ सितंबर (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी के पास क्षमता से अधिक भरी एक जेल में बुधवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य घायल हो गए।

न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि अधिकारी जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के सी ब्लॉक से लगी आग के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं, इस जेल में मादक पदार्थों से जुड़े मामले के अपराधियों को रखा जाता है।

रीका ने बताया कि सैकड़ों पुलिस एवं सैनिकों को तांगेरंग कारागार पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है, इसमें 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक में जब आग लगी उस दौरान वहां 122 कैदी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि आग पर कुछ घंटों बाद काबू पा लिया गया और सभी हताहतों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जेल तोड़कर भागने और दंगों के कारण आग लगना इंडोनेशिया में आम है, जहां जेलों में भीड़भाड़ एक समस्या बन गई है। यहां के कारागरों का वित्तपोषण की कमी से जूझना और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों का गिरफ्तार होना इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 41 inmates killed, 39 injured in Indonesia prison fire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे