लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 के 40,993 नए मामले

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:24 IST

Open in App

मॉस्को, 31 अक्टूबर (एपी) रूस में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,993 नए मामले सामने आए हैं और देश में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादातर कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।

राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल ने रविवार को 40,993 नए मामले दर्ज किए, जो कि एक दिन पहले की तुलना में 700 ज्यादा है। वहीं रविवार को 1,158 मरीजों की मौत हुई जो कि शुक्रवार के रिकॉर्ड 1,163 मौत से थोड़ा ही कम है। इसके साथ ही रूस में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 238,538 हो गई, जो कि यूरोप में अब तक सबसे ज्यादा है।

14.6 करोड़ की आबादी वाले इस देश में अब तक संक्रमण के 85.1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कार्य बल सिर्फ कोरोना वायरस से सीधे होने वाली मौतों की गिनती करता है, जबकि राज्य सांख्यिकीय सेवा रोसस्टैट कोविड-19 मौत की गिनती व्यापक मानदंडों के तहत करता है। इसके आंकड़े और बड़ी संख्या बताते हैं।

रोसस्टैट के अनुसार सितंबर तक रूस में 461,000 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है, जो कि कार्य बल के आंकड़े से करीब दोगुना है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच गैर कार्य-अवधि के आदेश दिये, जिसके दौरान ज्यादातर सरकारी एजेंसियां और निजी व्यवसाय बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल