लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के 40 लाख नए मामले

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:00 IST

Open in App

जिनेवा, चार अगस्त (एपी) वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह कोविड-19 के 40 लाख नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में वृद्धि मुख्य तौर पर पश्चिम एशिया और एशिया में संक्रमण के नए मामले से हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से महामारी पर पेश ताजा बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के मामलों में एक महीने से ज़्यादा समय से वृद्धि हो रही है। हालांकि वैश्विक स्तर पर संक्रमण से मौत आठ फीसदी तक कम हुई है।

हालांकि, पश्चिम एशिया और एशिया में मौत के मामले में एक तिहाई से ज़्यादा वृद्धि हुई। पिछले सप्ताह कोविड-19 के सबसे ज़्यादा नए मामले अमेरिका, भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील और ईरान से सामने आए हैं। दुनिया में 130 से ज्यादा देशों में डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसकी पहचान सबसे पहले भारत में हुई।

संक्रमण के मामलों में पिछले एक महीने से वृद्धि के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यूरोप के क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में नौ फ़ीसदी कमी आई है। इसमें ब्रिटेन और स्पेन में संक्रमण के मामलों में गिरावट का हवाला दिया गया है। पिछले महीने ब्रिटेन में कोविड-19 संबंधी सभी प्रतिबंधों में राहत दी गई लेकिन इससे कोविड-19 की ख़तरनाक लहर की आशंका से सरकार के इस कदम की आलोचना भी हुई। ब्रिटेन की करीब 60 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब