लाइव न्यूज़ :

ढाका में रसायन गोदाम में आग से 4 की मौत, 23 घायल

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:04 IST

Open in App

ढाका, 23 अप्रैल बांग्लादेश की राजधानी में शुक्रवार को एक रसायन गोदाम में लगी आग में जलकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

दमकल सेवा व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी महफूज रिबेन ने ‘ढाका ट्रिब्यून’ को बताया कि पुराने ढाका के अरमानीटोला इलाके में स्थिति एक इमारत के भूतल पर तड़के तीन बजे के बाद आग लगी।

उन्होंने कहा कि भूतल पर कई ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया गया था।

दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया।

समाचार पत्र के अनुसार अधिकारियों ने अभी सभी मृतकों की पहचान नहीं की है लेकिन मृतकों में इमारत का चौकीदार भी बताया जा रहा है। इसमें बताया गया कि मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है।

राहत अभियान के दौरान कई दमकल कर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

द डेली स्टार के समाचार में कहा गया कि घटना में कुल 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से कई को सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज और मिटफोर्ड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

बांग्लादेश अग्निशमने के महानिदेशक मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा