लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से विदेश में फंसे 39 हजार ऑस्ट्रेलियाई स्वदेश लौटने को इच्छुक : मॉरिसन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:59 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 11 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से करीब 39 हजार ऑस्ट्रेलियाई विदेशों में फंसे हैं और जो स्वेदेश लौटना चाहते हैं, इनमें से भी सबसे अधिक करीब 10 हजार भारत में हैं।

कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए यहां हुई 32वी राष्ट्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद संवददाताओं को मॉरिसन ने बताया कि इस साल 18 सितंबर से अब तक 45,950 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस लाया गया है जबकि करीब 39 हजार बाकी हैं जिन्होंने स्वदेश लौटने के लिए पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया, ‘‘सबसे अधिक 10 हजार लोग भारत से वापस आना चाहते हैं जबकि ब्रिटेन से वापस आने के इच्छुक ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की संख्या करीब पांच हजार हैं,बाकी अन्य देशों के हैं। हम लगातार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की निगरानी कर रहे हैं जो घर वापस आना चाहते हैं।’’

वापस लौटने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के संबंध में मॉरिसन ने कहा कि संघीय सरकार सबसे पहले अपने नागरिकों और निवासियों को प्राथमिकता देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चत तौर पर हम सेवाओं और कारोबार के विभिन्न पहलुओं को बहाल करना चाहते हैं और ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी इसका अहम हिस्सा है लेकिन वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की कीमत पर नहीं आ सकते, जिन्हें अपने देश में आने का अधिकार है, खासतौर पर तब जब हम देखते हैं कि दुनिया के बाकी हिस्से में परेशानी है।’’

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के 28,011 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 908 की मौत हुई है। हालांकि, इस समय करीब 50 संक्रमित ही उपचाराधीन हैं। सभी सक्रिय मामले होटल पृथकवास के हैं और पिछले एक हफ्ते में समुदाय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना