लाइव न्यूज़ :

स्पेन में बार्सीलोना के एक हवाई अड्डे पर फंसे शरण लेने के इच्छुक 39 फलस्तीनी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:27 IST

Open in App

मैड्रिड, 19 नवंबर (एपी) काहिरा से दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए 39 फलस्तीनी शरणार्थी बार्सीलोना के एक हवाई अड्डे पर पिछले पांच दिनों से स्पेन में शरण पाने के अनुरोध के साथ इंतजार कर रहे हैं। वे बार्सीलोना में विमान के ठहरने पर उतरे थे। स्पेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्पेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उस विशेष उड़ान की जांच कर रही है, जो सोमवार को (इन लोगों को लेकर) बार्सीलोना पहुंची थी।

काहिरा से रवाना हुई उड़ान का गंतव्य इक्वाडोर की राजधानी क्विटो था तथा उसके लिए स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सीलोना और कोलंबिया का बोगोटा ठहराव स्थल थे।

स्पेन के कातालूनिया में स्पेन सरकार के प्रतिनिधिमंडल की प्रवक्ता ने बताया कि ये फलस्तीनी सोमवार को अल प्रैट हवाई (बार्सीलोना में हवाई अड्डा) पर उतरे थे और फिर उन्होंने आगे की निर्धारित यात्रा के लिए विमान में सवार होने से इनकार कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि तब वे से हवाई अड्डे पर पुलिस केंद्र में हैं और उन्हें भोजन एवं अन्य सहायता उपलबध करायी जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि प्रशासन शरण देने के उनके अनुरोध पर गौर कर रहा है तथा इस समूह के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और वे ‘‘अपनी यात्रा जारी रखने के लिए स्वतंत्र’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला