लाइव न्यूज़ :

कनाडा में खदान में फंसे 39 खनिक, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 10:30 IST

Open in App

सडबरी (कनाडा), 28 सितंबर (एपी) कनाडा के उत्तरी ओंटारियो में एक खदान में तकनीकी कारणों से इसके प्रवेश मुहाने के बंद होने के कारण उसमें 24 घंटे से अधिक समय से फंसे 39 खनिकों को निकालने का काम सोमवार को भी जारी रहा।

खनन कंपनी वेल ने बताया कि बचाव दल ओंटारियो में सडबरी के पश्चिम में स्थित टॉटेन खदान में कर्मियों के पास पहुंचा है जो 900 मीटर और 1200 मीटर भीतर मौजूद हैं। इनमें कोई घायल नहीं हुआ है। वेल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें सभी के आज रात तक बाहर निकलने की उम्मीद है।’’

खदान में फंसे 39 में से 30 कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनियन ‘यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स’ ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सभी सुरक्षित निकल आएंगे। कंपनी ने कहा कि खनिकों को खाद्य पदार्थ, पेयजल और दवाएं पहुंचाई गई हैं।

वेल ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब रविवार को खदान के भीतर भेजा जा रहा एक ‘स्कूप बकेट’ अलग हो गया और उसके कारण खदान का प्रवेश द्वार बंद हो गया जिसके चलते खनिक अंदर फंस गए।

ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने कहा कि उनकी संवेदनाएं खनिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि इस बचाव कार्य में समय लगेगा और यह जानकार राहत मिली कि खनिकों को कोई चोट नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब