लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: भीषण आंधी-तूफान से 39 लोगों की मौत, कई जगहों पर सड़क संपर्क टूटा

By भाषा | Updated: April 17, 2019 08:14 IST

पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई।खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए। पछुआ हवाओं के चलते आयी भारी बारिश एवं तूफान से सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। 

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें यात्रा के लिए पहले ही खतरनाक हो गई हैं। 

पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में 10 और लोगों की मौत हो गयी। 

बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया। प्रांत के अलग अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और अन्य जिलों में बाढ़ आने से सड़क संपर्क टूट गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला