लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में तूफान से 39 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:04 IST

Open in App

मनीला, 13 नवंबर (एपी) फिलीपीन में आए तूफान के कारण राजधानी में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से शुक्रवार को आसपास के कई गांवों में मिट्टी और मलबा जमा हो गया।

तूफान के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

हजारों लोगों को बचाया गया है । हालांकि जलस्तर बहुत हद तक नीचे चला गया है।

जिन स्थानों पर जलस्तर अधिक है वहां सेना लोगों को बचा रही है।

आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ हुई आपातकालीन बैठक में सेना प्रमुख जनरल गिल्बर्ट गैपे ने कहा कि बचाव कार्य में जल और थल दोनों पर चल सकने वाले सैन्य वाहनों का उपयोग किया गया।

जनरल गैपे ने कहा, “ हम लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और नुकसान की समीक्षा करने में सहायता कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि 39 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लापता हैं।

‘वामको’ नामक तूफान मनीला के उत्तर में बुलकन और पंपंगा प्रांतों के बीच बुधवार की रात और बृहस्पतिवार सुबह टकराया।

तूफान के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए और घरों को क्षति पहुंची।

प्रभावित क्षेत्रों के साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

फिलीपीन की पुलिस ने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों को बचाया गया जिसमें राजधानी क्षेत्र के 41,000 निवासी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला