लाइव न्यूज़ :

चीन के हेबेई प्रांत में कोविड-19 के 380 मामले

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:00 IST

Open in App

बीजिंग, 10 जनवरी कोविड-19 की नयी लहर के दौरान बीजिंग से दक्षिण में स्थित हेबेई प्रांत में संक्रमण के 380 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

हेबेई के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 40 नए मामलों की पुष्टि रविवार सुबह हुई जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 223 हो गई। वहीं 161 लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। चीन संक्रमितों की संख्या में उन लोगों को शामिल नहीं करता है, जिनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लेकिन कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

हेबेई में आ रहे नए मामले राजधानी बीजिंग से निकटता के कारण चिंता का विषय बने हुए हैं। हेबेई और बीजिंग के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हेबेई से जो लोग बीजिंग जाना चाहते हैं उन्हें प्रवेश से पहले राजधानी में अपने काम करने का साक्ष्य देना पड़ रहा है।

हेबेई में आए ज्यादातर मामले प्रांतीय राजधानी शिजुआजुआंग से हैं जो कि बीजिंग से करीब 260 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। कुछ मामले शिंगताई शहर में भी आए हैं। दोनों ही शहरों में लाखों लोगों की जांच की गई है, सार्वजनिक यातायात और टैक्सियों पर रोक लगा दी गई है तथा यहां के निवासियों को एक सप्ताह तक बाहर निकलने पर रोक है।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग) ने इससे पहले रविवार को बताया था कि इसके एक दिन पहले 69 नए मामले आए थे, जिनमें से 21 लोग वैसे थे, जो विदेश से लौटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना