नेपाल में बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:26 IST2021-07-03T19:26:37+5:302021-07-03T19:26:37+5:30

38 killed, 51 injured in landslides caused by rain and floods in Nepal | नेपाल में बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

नेपाल में बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

काठमांडू, तीन जुलाई नेपाल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण हुये भूस्खलन में पिछले 20 दिनों में सात बच्चों समेत 38 लोगों की मौत हो गयी जबकि 51 अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ एवं बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में 51 लोग घायल हुये हैं जबकि तीन बच्चों समेत 24 लोग लापता हैं।

इसने कहा कि इसी प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए 1250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण कुल 790 मकानों में पानी घुस गया है।

मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 519 मकान, 90 गोशालाएं और 19 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इसने कहा कि राहत एवं बचाव का काम जारी है और इस प्राकृतिक आपदा में 5,100 लोग विस्थापित हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 38 killed, 51 injured in landslides caused by rain and floods in Nepal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे