लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में एक बुजुर्ग के घर में मिले हड्डियों के 3,787 टुकड़े, 17 लोगों की हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: June 13, 2021 09:40 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी,13 जून (एपी) मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध हत्यारे के घर की खुदाई कर रहे जांचकर्ताओं को अब तक हड्डियों के 3,787 टुकड़े मिले हैं और ये हड्डियां 17 अलग-अलग लोगों की प्रतीत हो रही हैं।

मेक्सिको के अभियोजकों का कहना है कि यह खुदाइार् यहीं समाप्त नहीं होगी। खुदाई का काम 17 मई से चल रहा है और जांचकर्ताओं ने उस घर के फर्श को खोद डाला है जहां संदिग्ध रहता था। अब उनकी योजना इस दायरे को आगे बढ़ाने की है। कबाड़ से भरे इस घर में ऐसे लोगों के पहचान पत्र और अन्य सामान मिले हैं जो वर्षों पहले लापता हो गए थे। ये साक्ष्य इस बात का इशारा करते हैं कि हत्या के तार वर्षों पहले के हैं।

अभियोजन कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा, ‘‘हड्डियों के टुकडों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक की बेहद सावधानी से सफाई करना, इस बात की पहचान करना कि ये शरीर के किस भाग के हैं आदि शामिल है और इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि ये कितने लोगों की हड्डियां हैं। बयान के अनुसार अब तक पाए गए हड्डियों के टुकड़े 17 लोगों के प्रतीत होते हैं।’’

संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं करने के देश के कानून के कारण अधिकारियों ने 72 वर्षीय संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। व्यक्ति के खिलाफ 34 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है। इस व्यक्ति को तब पकड़ा गया जब एक पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने के बाद उस पर संदेह व्यक्त किया। व्यक्ति पुलिस कमांडर की पत्नी को व्यक्तिगत तौर पर जानता था और उसे कमांडर की पत्नी को खरीदारी के लिए साथ ले जाना था। उस दिन महिला घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने में व्यक्ति का हाथ होने का आरोप लगाया । जांच में भी पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे में महिला व्यक्ति के घर में जाती तो दिखाई देती है लेकिन वापस आती हुई नहीं दिख रही। बाद में महिला का सामान संदिग्ध के घर से बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल