लाइव न्यूज़ :

72 साल के बुजुर्ग के घर में हड्डियों के 3787 टुकड़े! 17 लोगों की हत्या की आशंका, 17 मई से घर में हो रही खुदाई

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:38 IST

मेक्सिको सिटी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के घर से 3787 हड्डियों के टुकड़े मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको में 72 साल के शख्स के घर से मिल रही हैं हजारों हड्डियांअधिकारियों के अनुसार मिली हड्डियां 17 अलग अलग लोगों के हो सकते हैं34 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोपी के घर पर खुदाई के बाद हुआ खुलासा

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध हत्यारे के घर की खुदाई कर रहे जांचकर्ताओं को अब तक हड्डियों के 3,787 टुकड़े मिले हैं और ये हड्डियां 17 अलग-अलग लोगों की प्रतीत हो रही हैं।

मेक्सिको के अभियोजकों का कहना है कि यह खुदाई यहीं समाप्त नहीं होगी। खुदाई का काम 17 मई से चल रहा है और जांचकर्ताओं ने उस घर के फर्श को खोद डाला है जहां संदिग्ध रहता था। अब उनकी योजना इस दायरे को आगे बढ़ाने की है। कबाड़ से भरे इस घर में ऐसे लोगों के पहचान पत्र और अन्य सामान मिले हैं जो वर्षों पहले लापता हो गए थे। ये साक्ष्य इस बात का इशारा करते हैं कि हत्या के तार वर्षों पहले के हैं।

अभियोजन कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा, ‘‘हड्डियों के टुकडों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक की बेहद सावधानी से सफाई करना, इस बात की पहचान करना कि ये शरीर के किस भाग के हैं आदि शामिल है और इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि ये कितने लोगों की हड्डियां हैं। बयान के अनुसार अब तक पाए गए हड्डियों के टुकड़े 17 लोगों के प्रतीत होते हैं।’’

संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं करने के देश के कानून के कारण अधिकारियों ने 72 वर्षीय संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। व्यक्ति के खिलाफ 34 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है। इस व्यक्ति को तब पकड़ा गया जब एक पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने के बाद उस पर संदेह व्यक्त किया।

व्यक्ति पुलिस कमांडर की पत्नी को व्यक्तिगत तौर पर जानता था और उसे कमांडर की पत्नी को खरीदारी के लिए साथ ले जाना था। उस दिन महिला घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने में व्यक्ति का हाथ होने का आरोप लगाया ।

जांच में भी पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे में महिला व्यक्ति के घर में जाती तो दिखाई देती है लेकिन वापस आती हुई नहीं दिख रही। बाद में महिला का सामान संदिग्ध के घर से बरामद किया गया।

टॅग्स :हत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा