लाइव न्यूज़ :

रूस में नवलनी की रिहाई की मांग करने वाले 350 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:05 IST

Open in App

मॉस्को, 23 जनवरी (एपी) रूसी पुलिस ने शनिवार को सरकार के धुर विरोधी अलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। शून्य से 50 डिग्री सेल्सिय नीचे तापमान होने के बावजूद लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बडे आलोचक और धुर विरोधी नवलनी को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, जब वह जर्मनी से मॉस्को लौटे। जर्मनी में पांच महीने से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रूस सरकार पर उनको जहर देने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों का कहना है कि जर्मनी में उनके प्रवास से एक आपराधिक मामले में एक निलंबित सजा की शर्तों का उल्लंघन हुया है, जबकि नवलनी का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। उन्हें फरवरी की शुरुआत में अदालत में पेश होना है कि जब उनकी सजा को लेकर फैसला होगा।

गिरफ्तारी-निगरानी समूह ‘ओवीडी-इन्फो’ के अनुसार, सुदूर पूर्व और साइबेरिया में विरोध प्रदर्शनों में शामिल 350 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और देश के अन्य भागों में दोपहर बाद बड़े प्रदर्शनों की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब