लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के कैथोलिक चर्च में पिछले 70 साल में 3,30,000 बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार हुए: आयोग

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:54 IST

Open in App

पेरिस, पांच अक्टूबर (एपी) फ्रांस के कैथोलिक चर्च में पिछले 70 साल से ज्यादा समय में अनुमानित तौर पर 3,30,000 बच्चों का यौन उत्पीड़न हुआ। एक स्वतंत्र आयोग द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट जारी करने वाले आयोग के अध्यक्ष ज्यां मार्क सौवे ने कहा कि यह अनुमान वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित है। इसमें पादरियों और चर्च से संबद्ध लोगों तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा उत्पीड़न के मामले शामिल हैं। सौवे ने कहा कि उत्पीड़न के शिकार होने वालों में 80 प्रतिशत बालक थे जबकि बाकी अन्य बालिकाएं थीं।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसके परिणाम बहुत गंभीर हैं। यौन उत्पीड़न का शिकार हुए करीब 60 प्रतिशत बच्चों और बच्चियों को बाद के जीवन में भावनात्मक और कई अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा।’’

स्वतंत्र आयोग ने 2500 पन्नों का यह दस्तावेज तैयार किया है क्योंकि फ्रांस और अन्य देशों में भी कैथोलिक चर्च के भीतर इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को लंबे समय तक छिपाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों का उत्पीड़न करने वाले अनुमानित तौर पर 3,000 लोगों में से दो तिहाई पादरी थे। सौवे ने कहा कि पादरी या चर्च से संबद्ध अन्य लोगों द्वारा उत्पीड़न के शिकार बच्चों की संख्या 2,16,000 हो सकती है।

पीड़ितों की आवाज उठाने वाले संगठन ‘पार्लर एट रेविवरे’ (खुलकर बोलो और फिर से जियो) ने इस जांच में आयोग की मदद की। संगठन के प्रमुख ओलिविर सैविगनाक ने कहा कि उत्पीड़न करने वालों और पीड़ितों का उच्च अनुपात विशेष रूप से ‘‘फ्रांसीसी समाज के लिए, कैथोलिक चर्च के लिए खौफ़नाक है।’’

इस आयोग ने दो साल तक काम करते हुए पीड़ितों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और चर्च, अदालत, पुलिस तथा 1950 के दशक से मीडिया में प्रकाश में आए मामलों का अध्ययन किया। जांच के आरंभ में एक विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की गई जिस पर पीड़ित या उसके बारे में जानकारी दी जा सकती थी। आयोग को इस दौरान 6500 से ज्यादा लोगों ने फोन पर सूचनाएं दीं।

सौवे ने उत्पीड़न के इन मामलों को लेकर 2000 से पहले चर्च के रुख की भी आलोचना करते हुए कहा कि पीड़ितों के प्रति भेदभाव किया गया और घटना के लिए उन्हें ही संदेह की दृष्टि से देखा गया। फ्रांस के आर्कबिशप ने रविवार को एक संदेश में कहा कि यह रिपोर्ट ‘‘सच्चाई की परीक्षा है और सबके लिए कठिन तथा गंभीर क्षण है।’’ साथ ही कहा गया कि रिपोर्ट के निष्कर्ष का अध्ययन कर कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला