लाइव न्यूज़ :

चीन में सामने आए कोविड-19 के 33 नए मामले, 31 मामलों में नहीं नजर आए कोरोना वायरस के लक्षण

By भाषा | Updated: May 21, 2020 12:15 IST

कोरोना वायरस के चीन में 33 नये मामले सामने आए, जिनमें 31 बिना लक्षण वाले मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ हैएनएचसी ने कहा कि लेकिन बिना लक्षण वाले मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है।

बीजिंग:चीन में कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए, जिनमें 31 बिना लक्षण वाले मामले हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वुहान शहर में सामने आए हैं, जो कोविड-19 महामारी का केंद्र रहा है। 1.1 करोड़ की आबादी वाले वुहान शहर में घातक वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए सभी लोगों की जांच की जा रही है। 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है। एनएचसी ने कहा कि लेकिन बिना लक्षण वाले मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में बिना लक्षण वाले 31 मामले सामने आए, जिनमें से 28 मामले वुहान में सामने आए हैं। 

एनएचसी के आंकड़ों के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ बुधवार को देश में बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या 375 तक पहुंच गई। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि वुहान में बिना लक्षण वाले 281 मामले सामने आए हैं, जिनके संपर्क में आए 861 लोगों को पृथकवास में रखा गया है। ऐसे मामलों में रोगी का पता लगाने में समस्या आती है क्योंकि व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है, लेकिन उसमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं होते हैं। 

हालांकि, इनसे बीमारी दूसरों तक फैलने का खतरा रहता है। वुहान में इस साल जनवरी से मार्च तक 50,340 मामले आए थे और 3,869 मौतें हुई थीं, जहां इस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए सभी 1.12 करोड़ लोगों की जांच करने के लिए बड़े पैमाने एक विशाल अभियान चलाया जा रहा है। चीन में कोविड-19 से अब तक कुल 4,634 लोगों की मौत हुई है। एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक, चीन में अब तक संक्रमण के मामले 82,967 तक पहुंच चुके हैं, जिनमें 84 रोगियों का इलाज अभी चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा