नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष 329 दावेदार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:52 IST2021-03-01T22:52:51+5:302021-03-01T22:52:51+5:30

329 contenders for Nobel Peace Prize this year | नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष 329 दावेदार

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष 329 दावेदार

कोपेनहेगन (डेनमार्क), एक मार्च (एपी) नार्वे की नोबेल समिति ने सोमवार को कहा कि 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक फरवरी की समय सीमा तक कुल 329 उम्मीदवारों को नामित किया गया है। इनमें 234 व्यक्ति और 95 संगठन या संस्था शामिल हैं।

समिति ने कहा कि अब तक की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले, 2016 में 376 उम्मीदवार थे।

इससे पहले, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी खबर में कहा था कि 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और बेलारूस के लोकतंत्र समर्थक दो कार्यकर्ता, ‘अश्वेत लोगों का जीवन मायने रखता है’ मुहिम, रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी, व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार जे. कुशनर और अब्राहम संधि के लिए पश्चिम एशिया के साथ सिलसिलेवार वार्ता करने वाले अवी बर्कोवित्ज शामिल हैं।

वहीं, नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए नामित किये गये सगठनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए), रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स और मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले पोलैंड के न्यायाधीश शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को 2020 को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

नोबेल समिति अपना वार्षिक निर्णय अक्टूबर में सुनाती है। शांति पुरस्कार और अन्य पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किये जाते हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 329 contenders for Nobel Peace Prize this year

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे