लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के 32,196 नए मामले, 999 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:34 IST

Open in App

मॉस्को, 15 अक्टूबर (एपी) रूस में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के और इससे मौत के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 32,196 नए मामले सामने आए और 999 लोगों की मौत हुई।

देश में बीते कुछ दिन से मृत्यु के दैनिक मामलों में नए रिकॉर्ड बनते देखे जा रहे हैं और रोजाना लगभग 1,000 रोगियों की मौत हो रही है।

रूस में टीकाकरण की दर धीमी है और प्राधिकारी पाबंदियां कड़ी करने से कतरा रहे हैं क्योंकि इससे पहले से ही खराब दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था पर और बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सरकार ने इस सप्ताह बताया था कि रूस की 29 प्रतिशत आबादी यानी 4 करोड़ 30 लाख लोगों का टीककारण पूरा हो चुका है। देश की कुल आबादी 14 करोड़ 50 लाख के आसपास है।

रूस के कोरोना वायरस कार्यबल के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण के 79 लाख मामले सामने आ चुके हैं। महामारी से 2,21,313 रोगियों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के मामले में रूस अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको के बाद पांचवे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला