लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:37 IST

Open in App

काठमांडू, 12 अक्टूबर नेपाल के मुगु जिले के गमगाधी जा रही एक यात्री बस मंगलवार को सड़क से फिसल कर 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

‘माई रिपब्लिका’ वेबसाइट की खबर के अनुसार, नेपालगंज से गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई।

खबर के अनुसार, ‘‘ताजा सूचना के अनुसार दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी बढ़ रही है।’’

बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे।

सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

नेपालगंज हवाई अड्डे के सुरक्षा गार्ड संतोष शाह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को, जिनके सिर में चोट आयी है, उन्हें कोल्हापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जबकि पांच अन्य को नेपालगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।’’

मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी