युगांडा में सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत : रेड क्रॉस

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:33 IST2021-02-03T19:33:45+5:302021-02-03T19:33:45+5:30

32 killed in road accident in Uganda: Red Cross | युगांडा में सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत : रेड क्रॉस

युगांडा में सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत : रेड क्रॉस

कम्पाला (युगांडा), तीन फरवरी (एपी) युगांडा में पांच वाहनों की टक्कर से हुए भीषण हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई। रेडक्रॉस ने यह जानकारी दी।

युगांडा में मंगलवार रात पश्चिमी क्षेत्र के एक जिले में यह घटना हुई। पुलिस ने बुधवार को एक बयान में बताया कि 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 33 गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

रेड क्रॉस ने बताया कि उसकी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम सेना और पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर काम कर रही है।

स्थानीय डेली मॉनिटर समाचार पत्र ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों समेत एक पलटे ट्रक की तस्वीरें प्रकाशित की है।

खबर में बताया गया कि यात्रियों और एक ताबूत को लेकर जा रहा एक ट्रक एक अन्य वाहन से टकरा गया। यह घटना सड़क के उस हिस्से में हुई जहां मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अन्य मोटरसाइकिल सवार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गए।

इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं प्राय: होती हैं। यहां सड़कें संकरी है और इसमें गड्ढे बने हुए हैं। वहीं पुलिस इन दुर्घटनाओं के पीछे तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को जिम्मेदार बताती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 32 killed in road accident in Uganda: Red Cross

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे