लाइव न्यूज़ :

चीन में हाईवे पर 31 वाहनों के बीच टक्कर, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2018 11:19 IST

चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने रविवार को बताया कि शनिवार को यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह लानझोउ-हैकोउ एक्सप्रेसवे पर एक टोल स्टेशन पर वाहनों की कतार से जा टकराया।

Open in App

चीन के उत्तर पश्चिम गानसू प्रांत में राजमार्ग पर कम से कम 31 वाहनों के आपस में टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर वाहनों के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े हैं।

चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने रविवार को बताया कि शनिवार को यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह लानझोउ-हैकोउ एक्सप्रेसवे पर एक टोल स्टेशन पर वाहनों की कतार से जा टकराया।

अधिकारियों ने बताया कि गानसू की राजधानी लानझोउ के समीप टोल स्टेशन पर हुई इस दुर्घटना में 44 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

पिछले सप्ताह पश्चिमी शहर चोंगकिंग में एक महिला यात्री और ड्राइवर के बीच बहस के बीच एक बस पुल से यांग्त्जे नदी में गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा