लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बस हादसे में 31 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:57 IST

Open in App

(जुल्करनैन ताहिर)

लाहौर, 19 जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक यात्री बस की ट्रक से हुई टक्कर में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाइपास के पास इंडस राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डेरा गाजी खान जिला लाहौर से करीब 430 किलोमीटर दूर स्थित है। बस में अधिकतर श्रमिक सवार थे, जो जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे।

घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सार्वजनिक वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।

'जियो न्यूज' की खबर में जिला आपात बचाव अधिकारी डॉक्टर नय्यर आलम के हवाले से कहा कि गया है कि बस में 75 यात्री सवार थे।

खबर के अनुसार दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को टीचिंग अस्पताल भेजा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने एक घायल यात्री के हवाले से बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को झपकी आ गई थी और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हुआ।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना पर दुख जताया, लेकिन पीड़ितों के लिए किसी मुआवजे की घोषणा नहीं की। इसके अलावा गृह मंत्री शेख राशिद, पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान और नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज शरीफ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी