पाकिस्तान में कोविड-19 के 3,097 नये मामले , एक महीने की सर्वाधिक संख्या

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:53 IST2021-01-14T17:53:41+5:302021-01-14T17:53:41+5:30

3,097 new cases of Kovid-19 in Pakistan, highest number of a month | पाकिस्तान में कोविड-19 के 3,097 नये मामले , एक महीने की सर्वाधिक संख्या

पाकिस्तान में कोविड-19 के 3,097 नये मामले , एक महीने की सर्वाधिक संख्या

इस्लामाबाद, 14 जनवरी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,097 नये मामले सामने आए, जो करीब एक महीने में सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही, देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 511,921 हो गई।

देश में कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,818 पहुंच गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सिंध प्रांत में 1,769 नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,097 new cases of Kovid-19 in Pakistan, highest number of a month

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे