लाइव न्यूज़ :

बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में कोविड-19 टीकों की 30 करोड़ खुराकें दी गईँ

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पद पर काबिज होने के बाद कोविड-19 पर नियंत्रण की दिशा में एक मील का पत्थर हासिल करने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा वह खुद करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन शुक्रवार दोपहर घोषणा करेंगे कि 20 जनवरी को उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से 150 दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

हालांकि इस मील के पत्थर को हासिल करने के साथ ही बाइडन पर एक नाकामी का खतरा भी मंडरा रहा है। दरअसल, उन्होंने चार जुलाई तक अमेरिका की 70 प्रतिशत आबादी को कम से कम आंशिक रूप से टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसके समय पर पूरा होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

केन्द्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने कहा है कि 10 जून तक 30 करोड़ 50 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। कुल मिलाकर अमेरिका की 51.9 प्रतिशत आबादी यानी 17 करोड़ 24 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना