लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बस हादसे में 30 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:36 IST

Open in App

(जुल्करनैन ताहिर)

लाहौर, 19 जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक यात्री बस की ट्रक से हुई टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

हताहत लोगों में अधिकतर वे श्रमिक हैं, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाइपास के पास इंडस राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डेरा गाजी खान जिला लाहौर से करीब 430 किलोमीटर दूर स्थित है। बस में अधिकतर श्रमिक सवार थे, जो जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे।

घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सार्वजनिक वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।

एक पुलिस अधिकारी ने एक घायल यात्री के हवाले से बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को झपकी आ गई थी और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हुआ।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना पर दुख जताया, लेकिन पीड़ितों के लिए किसी मुआवजे की घोषणा नहीं की। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं और इनमें से ज्यादातर वाहनों की तेज गति, खराब सड़कों और अप्रशिक्षित चालकों के कारण होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात