लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस घोटाला मामले में तीन विमानन अधिकारी बर्खास्त, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

By भाषा | Updated: September 10, 2020 14:23 IST

पाकिस्तान में पायलट लाइसेंसों का यह घोटाला कराची में 22 मई को पीआईए की एक विमान दुर्घटना से सामने आया जिसमें विमान में सवार 97 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में सामने आया कि पाकिस्तान के करीब एक तिहाई पायलटों ने परीक्षा में नकल की थी लेकिन फिर भी उन्हें देश के सीएए से लाइसेंस दिए गए।पाक में विमानन एवं लाइसेंसिंग शाखा के पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर निलंबित किया गया था।

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण के तीन अधिकारियों को देश की सरकारी विमानन कंपनी, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) में फर्जी उड़ान लाइसेंस घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई एक खबर में यह जानकारी सामने आई। ‘डॉन’ समाचार-पत्र ने खबर दी कि नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के चौथे कर्मचारी ने उसे बर्खास्त किए जाने के संभावित निर्णय के खिलाफ अदाल से रोक आदेश प्राप्त कर लिया है।

पाकिस्तान में पायलट लाइसेंसों का यह घोटाला कराची में 22 मई को पीआईए की एक विमान दुर्घटना से सामने आया जिसमें विमान में सवार 97 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के करीब एक तिहाई पायलटों ने परीक्षा में नकल की थी लेकिन फिर भी उन्हें देश के सीएए से लाइसेंस दिए गए।

उच्चतम न्यायालय ने विमानन मंत्री द्वारा सैकड़ों पायलटों के फर्जी दस्तावेज की जानकारी दिए जाने के बाद 21 जुलाई को सीएए को राष्ट्रीय एयरलाइन के पायलटों के खिलाफ तत्काल जांच पूरी करने का काम सौंपा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार-पत्र को बताया कि विमानन एवं लाइसेंसिंग शाखा के पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया था और घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और बाद में प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनमें से तीन को हटा दिया गया था।

इन तीन में से, दो वरिष्ठ अधिकारियों को सीएए महानिदेशक ने बर्खास्त कर दिया था जबकि तीसरा जोकि एक कनिष्ठ अधिकारी था उसे अतिरिक्त निदेशक ने हटाया था। सूत्रों ने बताया कि पांच निलंबित अधिकारियों में, दो वरिष्ठ संयुक्त निदेशक (लाइसेंसिंग), एक वरिष्ठ एचआर अधीक्षक और दो सहायक शामिल थे।

विमानन प्रभाग ने पांच सीएए अधिकारियों के मामले को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के पास उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने के लिए भेजा था। हालांकि, एफआईए का उनके खिलाफ जांच पूरी करना अभी शेष है। इस बीच, अधिकारियों ने 262 पायलटों के लाइसेंसों की उनके निजी मैनुअल डेटा से पुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर ली है और कैबिनेट की बैठक में इसपर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?