लाइव न्यूज़ :

आज ही ब्रिटेन ने किया था पहला परमाणु परीक्षण, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी हुए थे एक, जानिए 3 अक्टूबर क्यों है इतिहास में खास

By भाषा | Updated: October 3, 2018 19:01 IST

तीन अक्टूबर 1994 को भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: आज की तारीख इतिहास में अपना एक अलग मुकाम रखती है। दरअसल 3 अक्टूबर 1990 वह दिन था जब पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए। यह पहला मौका था कि किसी विभाजित देश को जनांदोलन के चलते फिर से एक होने का मौका मिला।

आज की सुबह दोनो तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा थे और वह 45 बरस बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1866 - इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।

1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बार ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।

1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।

1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया।

1995: अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में हलचल मचाए रहा।

टॅग्स :ब्रिटेनजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा