लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार, 3.6 करोड़ लोगों ने मांगा बेरोजगारी भत्ता

By भाषा | Updated: May 15, 2020 11:17 IST

कोरोना वायरस संकट से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़ रही है और ऐसा माना जा रहा है कि बेरोजगारी की यह दर 1930 के दशक में आई महामंदी के स्तर तक पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में कई देशों ने लॉकडाउन (बंद) का विकल्प अपनाया। इससे आर्थिक गतिविधियां बहुत बुरी तरह प्रभावित हुईं।अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 85 हजार से अधिक हो गई है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब 30 लाख अमेरिकियों ने बीते सप्ताह बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। अमेरिका में ज्यादातर राज्यों द्वारा कई कारोबारों को दोबारा खोलने की इजाजत देने के बावजूद कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हैं। सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पिछले सप्ताह करीब 8.42 लाख लोगों ने स्वरोजगार और अस्थाई श्रमिकों के लिए एक अलग योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया।

ये आंकड़े बताते हैं कि रोजगार बाजार एक बड़े संकट की चपेट में है और अर्थव्यवस्था गहरी मंदी का सामना कर रही है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एक और सहायता पैकेज के बिना हजारों छोटे व्यवसाय दिवालिया हो जाएंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार होंगे। दूसरी ओर केंद्रीय सरकार और स्थानीय सरकारों को राजस्व में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 85 हजार से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतें रोजाना कम होती जा रही हैं। बता दें, अमेरिका कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

वर्ल्ड मीटर वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के 14 लाख, 57 हजार, 293 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख, 18 हजार, 27 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 10 लाख, 52 हजार, 358 सक्रीय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से 16 हजार, 240 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमेरिकानौकरीबेरोजगारीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल