लाइव न्यूज़ :

पाक में 2954 नए मरीजों की पुष्टि, प्रांतीय सरकारों ने लगाई पाबंदियां

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:36 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 नवंबर पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2954 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद प्रांतीय सरकारों ने संक्रामक रोग का प्रसार रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनमें दफ्तरों में हाजिरी सीमित करने और सिनेमा हॉल एवं धार्मिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

पाकिस्तान में कोविड-19 के कुल मामले 3,79,883 हो गए।

मुल्क के सबसे बड़े प्रांत पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी दफ्तरों में उपस्थिति को सीमित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विभाग ने कहा कि सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ दफ्तर आए और शेष कर्मचारी घर से ही काम करें।

सिंध सरकार ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए और पाबंदियां लागू कर दी हैं। सरकार ने सरकारी एवं निजी दफ्तरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार का कहना है कि नियम तोड़ने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा।

बंद स्थानों पर शादी करने की इजाजत नहीं है और खुले स्थलों पर ही शादी हो सकती है जिनमें अधिकतम 200 मेहमानों को बुलाने की इजाजत है। बुफे भोज (मेहमानों के लिए बड़ी सी मेज पर खाना लगाना) प्रतिबंधित कर दिया गया है और खाना सिर्फ टिफिन में देना होगा। इसके अलावा, जिम, खेल केंद्र, सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थल जैसे बंद स्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रांतीय सरकार ने कहा कि शुक्रवार और रविवार को जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी जबकि दुकानें शाम छह बजे तक ही खुलेंगी। रेस्तरां में खाना खाने पर रोक होगी। खाना पहुंचाया (डिलिवरी की) जा सकेगा या पैक करा कर ले जाया जा सकेगा। वहीं खुले स्थान पर रात 10 बजे तक खानपा परोसा जा सकता है।

दोनों प्रांतों में ये पाबंदियां 31 जनवरी तक लागू रहेंगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मृतक संख्या 7744 पहुंच गई है। करीब 3,31,760 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 1751 मरीजों की हालत नाजुक है।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 40,379 हो गई है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में आगाह किया था कि अगर हालात खराब होते हैं तो पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।

अधिकारियों ने मंगलवार को 26 नवंबर से 10 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!