चीन के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से 29 की मौत 1.2 लाख लोग विस्थापित

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:44 IST2021-10-12T21:44:11+5:302021-10-12T21:44:11+5:30

29 killed in China's northern region due to heavy rains and floods 1.2 lakh people displaced | चीन के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से 29 की मौत 1.2 लाख लोग विस्थापित

चीन के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से 29 की मौत 1.2 लाख लोग विस्थापित

बीजिंग, 12 अक्टूबर उत्तरी चीन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बस दुर्घटना में मारे गए 14 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय सरकार ने कहा कि चीन के शान्शी प्रान्त में लगातार हो रही बारिश के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं।

इस क्षेत्र के 1.20 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। एक अन्य घटना में शिजियाझुआंग की पिंगशान काउंटी में सोमवार को एक बस उफनती नदी में गिर गई जिससे 14 लोगों की मौत हो गई। शान्शी में दो अक्टूबर से लेकर सात अक्टूबर के बीच लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, लगातार हो रही वर्षा से 76 काउंटी स्तर के क्षेत्रों के लगभग 17,60,000 निवासी प्रभावित हुए हैं और 1,20,100 लोग विस्थापित हुए हैं।

इसके अलावा 2,38,460 एकड़ भूमि पर फसल नष्ट हो गई और 37,700 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे 78 करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 29 killed in China's northern region due to heavy rains and floods 1.2 lakh people displaced

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे