लाइव न्यूज़ :

माली में हुए हमले में 28 संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक घायल

By भाषा | Updated: February 11, 2021 08:19 IST

Open in App

डकार (सेनेगल), 11 फरवरी (एपी) माली में संयुक्त राष्ट्र के एक अस्थायी अड्डे पर बुधवार को हुए हमले में टोगो के 28 शांतिरक्षक घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र माली में हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने बताया कि माली में शांतिरक्षा मिशन ‘‘सबसे खतरनाक’’ मिशनों में शामिल है।

दुजारिक ने बताया कि इस साल अब तक इस देश में पांच शांतिरक्षकों की मौत हो चुकी है और 46 अन्य घायल हो चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि बुधवार को दोउएंत्जा के निकट केरेना में उसके अस्थायी मिशन पर गोलीबारी की गई।

अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों एवं जवानों को अक्सर निशाना बनाते रहे हैं।

मिशन प्रवक्ता ओलिवियर सालदागो ने बताया कि माली के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत और शांतिरक्षा मिशन के प्रमुख महामत सालेह अन्नादफी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात