लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश से जंगलों में लगी भीषण आग से मिली राहत, 28 लोगों की हो चुकी है मौत

By भाषा | Updated: January 16, 2020 11:05 IST

ऑस्ट्रेलिया में हर साल आग लगती है लेकिन पिछले साल यह काफी पहले शुरू हो गई और लंबे समय तक लगी रही। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया को सबसे सूखा और गर्म देश दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि न्यू साउथ वेल्स राज्य में बृहस्पतिवार तड़के ‘‘अच्छी बारिश’’ हुई। राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, ‘‘न्यू साउथ वेल्स में कई दमकलकर्मियों के लिए राहत है।’’

जंगलों में लगी भीषण आग की तपिश झेल रहे पूर्वी ऑस्ट्रेलिया को बृहस्पतिवार को बारिश से राहत मिली तथा अभी और बारिश होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग में 28 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन एक अरब जानवर मारे गए हैं। गर्म मौसम और प्रभावित इलाकों में बहुत मामूली बारिश होने के कारण आग का यह संकट और गहराया गया है। अधिकारी इस सप्ताह बारिश की उम्मीद कर रहे थे।

स्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि न्यू साउथ वेल्स राज्य में बृहस्पतिवार तड़के ‘‘अच्छी बारिश’’ हुई। यह राज्य आग से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, ‘‘न्यू साउथ वेल्स में कई दमकलकर्मियों के लिए राहत है।’’

उसने एक वीडियो भी साझा की जिसमें जल रहे एक जंगल में बारिश पड़ती दिखाई दे रही है। उसने कहा, ‘‘हालांकि इस बारिश से सारी आग नहीं बुझेगी लेकिन यह आग पर काबू पाने में काफी मददगार साबित होगी।’’

दक्षिणी शहर मेलबर्न में बुधवार देर रात को गरज के साथ बारिश पड़ने से आग का धुआं छंटने में मदद मिली। धुएं से शहर की आबोहवा दमघोंटू हो गई थी। विक्टोरियन एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी ने कहा, ‘‘बारिश से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।’’

एजेंसी ने बताया कि सप्ताहांत तक और बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा होता है कि तो गत वर्ष सितंबर में आग लगने के बाद से यह बारिश की सबसे लंबी अवधि होगी। इस आग के कारण 2,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक करोड़ हेक्टेयर भूमि जलकर खाक हो गई।

ऑस्ट्रेलिया में हर साल आग लगती है लेकिन पिछले साल यह काफी पहले शुरू हो गई और लंबे समय तक लगी रही। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया को सबसे सूखा और गर्म देश दर्ज किया गया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना