लाइव न्यूज़ :

स्कूल से अपहृत 276 छात्राओं को छोड़ा गया: नाइजीरियाई गवर्नर

By भाषा | Updated: March 2, 2021 15:41 IST

Open in App

गुसाऊ (नाइजीरिया), दो मार्च (एपी) नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर जामफारा राज्य में एक बोर्डिंग स्कूल से पिछले सप्ताह जिन 279 छात्राओं का अपहरण किया गया था, उन्हें छोड़ दिया गया है।

राज्य के गर्वनर बेल्लो मातावाले ने यह घोषणा की।

बंदूकधारियों ने जानगेबे शहर के ‘गवर्नमेंट गर्ल्स जूनियर सेकैंडरी स्कूल’ (जीजीएसएस) से लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

मातावाले ने मंगलवार तड़के ट्वीट किया, ‘‘भगवान का शुक्र है। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीजीएसएस जानगेबे से अपहृत की गई छात्राओं को छोड़ दिया गया है। यह हमारे प्रयासों को रोकने के लिए पैदा की गई कई बाधाओं को दूर करके संभव हुआ। हमारी बेटियां अब सुरक्षित हैं और मैं नाइजीरियावासियों के साथ मिलकर इस बात की खुशी मना रहा हूं।’’

‘एसोसिएडेड प्रेस’ के एक रिपोर्टर ने हल्के नीले रंग के हिजाब पहने सैकड़ों लड़कियों को गुसाऊ में राज्य के ‘गवर्नमेंट हाउस’ कार्यालय में नंगे पैर बैठे देखा।

बैठक के बाद अधिकारी लड़कियों को बाहर लेकर आए और उन्हें वैन में ले जाया गया। लड़कियां शांत दिख रही थीं और उनकी आयु 10 साल या उससे अधिक प्रतीत होती है।

हमले के समय एक स्थानीय निवासी ने बताया था कि हथियारबंद लोगों ने पास के ही सैन्य शिविर और सुरक्षा चौकी पर भी हमला किया ताकि सैनिक कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकें।

इस हमले के बाद से ही पुलिस और सेना लड़कियों को बचाने के लिए संयुक्त अभियान चला रही थीं।

इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में पिछले कई वर्षों से इस तरह से अपहरण करने और हमला करने के मामले बढ़े हैं। नाइजर राज्य में एक कॉलेज से 17 फरवरी को 24 छात्रों, छह कर्मियों और उनके परिवार के आठ सदस्यों का अपहरण कर लिया गया था। उन्हें शनिवार को छोड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी