लाइव न्यूज़ :

कार्निवल क्रूज पर 27 लोग पाये गये कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:15 IST

Open in App

बेलीज सिटी (बेलीज), 13 अगस्त (एपी) इस सप्ताह बेलीज शहर में पहुंचने से महज कुछ समय पहले कार्निवल क्रूज जहाज के 27 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये।

बेलीज पर्यटन बोर्ड ने एक बयान में बताया कि कार्निवल विस्टा के 1400 सदस्यीय चालक दल में 26 तथा करीब 3000 यात्रियों में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। यह जहाज बुधवार को बेलीज पहुंचा था।

बोर्ड के अनुसार इन सभी 27 लोगों को टीके लग चुके थे और उनमें थोड़े-बहुत या बिल्कुल भी लक्षण नहीं थे, उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया है। बोर्ड का कहना है कि जहाज के चालक दल के 99.8 फीसद सदस्य और 96.5 फीसद यात्री टीकाकरण से गुजर चुके थे।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार कार्निवल ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसके जहाज पर संक्रमित लोग हैं लेकिन उसने सटीक आंकड़ा नहीं दिया था। यह जहाज टेक्सास के गाल्वेस्टन से चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!