लाइव न्यूज़ :

चीन के 27 लड़ाकू विमान हमारे हवाई क्षेत्र में घुसे : ताइवान

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:41 IST

Open in App

ताइपे, 28 नवंबर (एपी) ताइवान ने दावा किया है कि चीन के 27 विमानों ने रविवार को उसके वायु रक्षा बफर क्षेत्र में प्रवेश किया। यह घटनाक्रम चीन की ओर से ताइवान पर दबाव बनाने की ताजा कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ताइवान ने चीन की इस हरकत का जवाब देते हुए अपने लड़ाकू विमानों को रवाना कर चीनी विमानों को चेतावनी दी।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वालों में चीन के 18 लड़ाकू विमान, पांच एच-6 बम वर्षक विमान और ईंधन भरने वाला एक वाई-20 शामिल था।

ताइवान की ओर से साझा की गयी जानकारी के मुताबिक चीनी विमानों ने ताइवान के दक्षिणी भाग के पास उसके वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया और चीन लौटने से पहले प्रशांत महासागर में उड़ान भरी।

गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताते हुए उस पर दावा करता है। वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी ताइवान की सरकार को मान्यता देने से इनकार करता है।

ताइवान और चीन 1949 के गृह युद्ध में अलग हो गए थे। चीन ताइवान के अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शामिल होने का लगातार विरोध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल