लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में खाई में गिरी बस, 26 तीर्थ यात्रियों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 08:31 IST

Open in App

जकार्ता, 11 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के जावा द्वीप में पर्यटकों की एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस और बचावकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस प्रमुख एको प्रासेत्यो रोब्बियांतो ने बताया कि यह बस पश्चिमी जावा के सुबांग शहर से इस्लामी माध्यमिक स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों के समूह को बुधवार को प्रांत के तासिकामलय जिले में एक तीर्थस्थल पर लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि सुमेदांग जिले में कई ढलानों वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

रोब्बियांतो ने बताया कि पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस दुर्घटना में जीवित बचे लोगों का कहना है कि वाहन के ब्रेक खराब हो गए थे।

बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी प्रमुख देदेन रिदवांसाह ने बताया कि 26 मृतकों के शवों और 35 घायलों को एक अस्पताल और एक निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि बचावकर्ता दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।

रिदवांसाह ने बताया कि 13 घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों में बस चालक भी शामिल है।

इंडोनेशिया में सुरक्षा के खराब मानकों एवं बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती है। सुमात्रा द्वीप में दिसंबर 2019 में एक यात्री बस के 80 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। इसी प्रकार, 2018 की शुरुआत में पश्चिमी जावा में बस के पहाड़ी से गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा