इंडोनेशिया में भूस्खलन में 26 लोग लापता, कम से कम 13 की मौत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 11:58 IST2021-01-12T11:58:50+5:302021-01-12T11:58:50+5:30

26 people missing in Indonesia landslide, at least 13 killed | इंडोनेशिया में भूस्खलन में 26 लोग लापता, कम से कम 13 की मौत

इंडोनेशिया में भूस्खलन में 26 लोग लापता, कम से कम 13 की मौत

जकार्ता, 12 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन की दो घटनाओं के बाद 26 लोग लापता हो गए। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम जावा के सुमेदांग जिले के एक गांव सिहानजुआंग में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाटी ने कहा कि बारिश के मौसम के कारण घटना स्थल के आसपास खोज और बचाव अभियान बाधित हुआ है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारी बारिश और उच्च ज्वार-भाटा के कारण इंडोनेशिया के अधिकांश हिस्सों में भूस्खलन की दर्जनों घटनाएं हुई हैं और भयंकर बाढ़ आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 26 people missing in Indonesia landslide, at least 13 killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे