श्रीलंका में खराब मौसम से 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:34 IST2021-11-12T16:34:50+5:302021-11-12T16:34:50+5:30

26 killed in bad weather in Sri Lanka | श्रीलंका में खराब मौसम से 26 लोगों की मौत

श्रीलंका में खराब मौसम से 26 लोगों की मौत

कोलंबो, 12 नवंबर श्रीलंका में हाल के दिनों में कठोर मौसम की वजह से कम से 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका में अक्टूबर और नवंबर में सामान्य तौर पर उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होता है। लेकिन इस साल देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि अबतक लगातार बारिश से 26 लोगों की मौत हुई है और करीब 2,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, छह लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है।

केंद्र ने कहा कि बारिश में कमी और बाढ़ का पानी उतरने से प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। जलाशयों के खोले गए गेट धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं।

वहीं, मौसम ब्यूरो ने कहा कि द्विपीय देश के कई प्रांतों में बारिश होगी। मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र परोक्ष रूप से श्रीलंका में बारिश के लिए जिम्मेदार है और अब वह दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 26 killed in bad weather in Sri Lanka

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे