लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज के डूबने से 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:49 IST

Open in App

ढाका, पांच अप्रैल बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रहे एक छोटे यात्री जहाज के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

घटना रविवार शाम नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण -पूर्व में स्थित है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार रविवार को पांच शव बरामद किए गए और सोमवार को नौसेना, तटरक्षक, दमकल सेवा तथा पुलिस ने कुल 21 शव बरामद किए।

खबर के अनुसार मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास यात्री जहाज ‘एमएल सबीत अल हसन’ मालवाहक जहाज ‘एसकेएल-3’ से टक्कर के बाद डूब गया।

पुलिस और चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक जहाज वहां से फरार हो गया।

नारायणगंज के उपायुक्त मुस्तैन बिला ने बताया कि घटना की जांच के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मृतकों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार टका मुआवजे के रूप में देगा।

खबर के अनुसार बांग्लादेश के अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने भी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

तटीय पुलिस प्रभारी दीपक चंद्र साहा ने पुष्टि की कि 50-60 लोग तैरकर नदी के तट पर आ गए जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारायणगंज जिले के दमकल सेवा एवं नागरिक रक्षा उपनिदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आंधी के कारण उन्हें राहत और बचाव कार्य शुरू करने में देरी हुई। बचाव कार्य अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक